छत्तीसगढ़

CG में ‘भरोसे का सम्मेलन’: बस्तर दौरे पर पहुंचेंगी Priyanka Gandhi, जनसभा को संबोधित कर महिलाओं से करेंगी मुलाकात, CM बघेल विकास कार्यों की देंगे सौगात…

रायपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल यानी आज पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही हैं. प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होना है. जिसकी ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ सरकार के भरोसा सम्मेलन में शामिल होंगी. इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके साथ बस्तर की महिलाओं से भी मुलाकात का भी कार्यक्रम है. चुनावी वर्ष होने से प्रियंका गांधी के इस दौर के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. विधानसभा में टिकिट के दावेदार बस्तर संभाग से सभी विधायक और टिकिट दावेदार भीड़ के साथ अपने अपने शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गए हैं.

जानकारी के अनुसार सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए सीएम बघेल लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button