छत्तीसगढ़

Raigarh News: निगम प्रशासन द्वारा चौक चौराहा का कराया जा रहा सौंदर्यीकरण 

रायगढ़। चक्रधर समारोह के आयोजन पर निगम प्रशासन द्वारा चौक चौराहा का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर चौक चौराहे आकर्षक नजर आएगी।

7 सितंबर दिन शनिवार से चक्रधर समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा चौक चौराहा का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। रामलीला मैदान से लगे हुए घड़ी चौक सत्तीगुड़ी चौक का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है। घड़ी चौक पर नई घड़ी लगाने के साथ, लाइटिंग, सीपीटी वर्क का कार्य चल रहा है। इसी तरह नीचे गार्डन का कार्य होगा। सत्तीगुड़ी चौक पर अशोक स्तंभ सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा रही है एवं लाइटिंग का कार्य चल रहा है। इधर चक्रधर नगर चौक पर स्थित राजा चक्रधर की प्रतिमा और चौक का रंग रोगन कराई गई है। चौक का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है। कार्य पूर्ण होने पर यह शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button