छत्तीसगढ़

Raigarh News: नटवर स्कूल के छात्र ऐतिहासिक चंद्रयान 3 के साक्षी बने…स्कूल में प्रोजेक्टर पर देखी लैडिंग की पूरी प्रक्रिया            

रायगढ़, 25 अगस्त 2023। रायगढ़ जिला के ऊर्जावान कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार  रायगढ़ जिले के सभी विद्यालयों में ऐतिहासिक चंद्रयान 3 दक्षिणी धु्रव सॉफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को दिखाने आदेशित किया गया था। जिसके तहत कल शाम 5ः30 बजे शासकीय नटवर  इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में प्रोजेक्टर द्वारा सभी 500 बच्चों को ऐतिहासिक लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस एल एम की सॉफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम जो इसरो द्वारा लिंक भेजी गई थी उसे स्कूली छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्सुकता के साथ बेसब्री से इंतजार करते हुए एक नजर से देखते रहे जैसे ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और भारत माता की जय के साथ झूमते नजर आए इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए स्कूल प्रांगण में जिला शिक्षा अधिकारी बी बखला राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीएमसी नरेन्द्र चैधरी सहायक जिला शिक्षा अधिकारी के के स्वर्णकार रमसा के अधिकारी जे के राठौर  राजीव गांधी शिक्षा मिशन के भुनेश्वर पटेल विद्यालय के प्राचार्य रूबी सज्जू वर्गीस विद्यालय परिवार के शिक्षकगण पालक गण एवं विद्यालय परिवार आदि उपस्थित रहे अंत में सभी बच्चों को इस ऐतिहासिक पल की खुशी के साथ चॉकलेट वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button