छत्तीसगढ़

Raigarh News : गैस कटर से कंप्यूटर दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख रूपए के लैपटॉप ले उड़ा चोर… जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ 29 नवंबर 2023।  कोतरा रोड थाना क्षेत्र के किरोड़ीमल नगर में बीती रात एक अज्ञात चोर ने एक कंप्यूटर दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख रूपए के 27 पुराने लैपटॉप पार कर दिया। चोरी का यह पूरा घटना क्रम सीसीटीव्ही कैमरा में कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी विजय चेलक ने बताया कि नान्हू नगर किरोड़ीमल स्थित यूनिवर्सल कंप्यूटर्स में मंगलवार की देर रात 1.30 बजे एक अज्ञात चोर ने गैस कटर से दुकान का ताला तोड़ दुकान में रखे 27 पुराने लैपटॉप को चोरी कर लिये। जिसकी कीमत ढाई लाख रूपए बतायी जा रही है। दुकान संचालक का नाम विकास अग्रवाल है। चोरी का यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें चोर आराम से एक-एक लैपटॉप को निकाल कर बोरी में भर रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दुकान संचालक की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button