देश

बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में होगी बारिश, अगले 24 घंटो के लिए चेतावनी जारी

नईदिल्ली। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के मौसम में बदलाव होने वाला है। मानसून रेखा एक बार फिर से दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। जिसके कारण एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। आगामी 24 घंटों के लिए भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी बुधवार की बात करें तो छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के कई जिलों में दोपहर के बाद से बादल छाए रहे। इसके साथ शहर के कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश भी देखने को मिली। हालांकि, बार-बार धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश और उससे जुड़े इलाकों पर बना हुआ है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button