बारिश ने मुंबई में मचाई आफत: लोकल ट्रेन की थमी रफ्तार, सड़कों पर तैर रही गाड़ियां, घर-दुकान सब पानी के अंदर- Mumbai Rain Video

Mumbai Rain: बारिश ने मुंबई में आफत मचा रखी है। मूसलाधार बारिश के कारण एक तरफ जहां सड़कें दरियां बन गई हैं, जिसमें गाड़ियां तैर रही है। वहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai local trains) की रफ्तार थम गई है। घर-दुकान सब पानी के अंदर है। घरों ले लेकर कॉलोनियों और दुकानों कर सब पानी-पानी हो गए हैं। वहीं मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर IMD ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में बारिश को लेकर BMC ने कहा कि मुंबई में आज सुबह एक बजे से 7 बजे तक 6 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इस वजह से निचले इलाकों में कई जगह भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई हैं. आज भी भारी बारिश की संभावना है।
साथ ही बारिश की वजह से छात्रों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, मुंबई (BMC क्षेत्र) के सभी BMC, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय की घोषणा की जाएगी।
इन जगहों पर स्थिती ज्यादा खराब
मुंबई में बीती रात से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया है। हिंदमाता, सायन, गांधी मार्किट, कुर्ला, सभी जगहों पर सड़कें दरिया बन गई हैं। गाड़ियां जहां-तहां रुकी हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेनें ठप हैं।
ठाणे जिले में भी भारी बारिश से परेशानी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भी भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। भारी बारिश के कारण लोकल रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।
येलो अलर्ट जारी
पुणे, नासिक, और सतारा, कोल्हापुर जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। छत्रपति संभाजीनगर, जालना, लातूर, धाराशिव, और नांदेड़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और आंधी की चेतावनी दी गई है। जलगांव, धुले, और सोलापुर जिलों में आंधी और तूफान की चेतावनी है। जबकि रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।



