छत्तीसगढ़
रायपुर: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ, कांग्रेस ने प्रदेशभर के ब्लॉकों में निकाली यात्रा

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली वर्षगांठ है. कांग्रेस इसे पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मना रही है. इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में भी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाली जा रही है.
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में गांधी मैदान से की गई है. इस यात्रा में पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हुए. ये यात्रा कोतवाली चौक, सदर बाजार से होते हुए आजाद चौक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा.
वहीं रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में देवेंद्र नगर से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकली गई है. विधायक जुनेजा ने कहा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का संदेश देंगे.

