छत्तीसगढ़

Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, बटालियन के जवानों के साथ किया ऐसा काम, जानें किस वजह से दिया वारदात को अंजाम

रायपुर: राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। आम को छोड़ अब पुलिस को भी शिकार बना रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि 4-5 बदमाशों ने बटालियन के जवानों के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद फरार हो गए। घटना के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां नवा रायपुर के चीचा चौक के पेट्रोल पंप में बटालियन के जवान पंप पर तेल डलवाने के लिए गए थे, तभी उनके और बदमाशों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, जिसमें बदमाशों ने जवानों को बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद से बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब सभी बदमाशों की तलाशी में जुट गए हैं। इस घटना ने रायपुर में सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाए हैं और स्थानीय जनता में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button