छत्तीसगढ़

रायपुर: गर्लफ्रेंड के लिए हत्या की साजिश : रायपुर के कारोबारी से बात करती थी दिल्ली की युवती, नाराज होकर बॉयफ्रेंड ने भेजा शूटर, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी में कारोबारी पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में मास्टर माइंड सहित तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 20 दिसंबर की है. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. हमले से घायल कारोबारी संदीप जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

पुलिस ने घटना का मुआयना करते हुए घायल संदीप जैन सहित आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की. विवेचना प्रारंभ कर मौके से आरोपी अमन शर्मा पिता गोपाल शर्मा उम्र 23 साल निवासी उज्जवलपुर ओड़िशा को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल, 01 नग देशी कट्टा एवं कारतूस जब्त कर आरोपी के विरूद्व थाना तेलीबांधा रायपुर में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया.

गिरफ्तार आरोपी अमन शर्मा से पूछताछ करने पर उसने संतोष सिंह एवं सुनील केडिया के कहने से संदीप जैन पर गोली चलाने की बात कही. इस पर दोनों आरोपियों को भी थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर आरोपियों ने घटना में संलिप्तता को स्वीकार किया.

पुलिस के मुताबिक, सुनील केडिया की दिल्ली निवासी एक युवती से दोस्ती थी, जिसे सुनील केडिया द्वारा दिल्ली के द्वारिका में एक फ्लैट क्रय कर दिया गया था. इसी दौरान सुनील केडिया को पता चला कि युवती की दोस्ती पहले से रायपुर निवासी संदीप जैन नामक व्यक्ति से है. इसे लेकर सुनील केडिया नाराज रहता था और युवती से उसका आए दिन झगड़ा विवाद होता था.एक बार सुनील केडिया का युवती से बहुत अधिक झगड़ा होने पर उसने युवती को फ्लैट से निकाल दिया एवं फ्लैट को किसी अन्य व्यक्ति के पास बिक्री कर दिया.

युवती सुनील केडिया के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह काफी परेशान रहता था एवं अन्य मोबाइल नंबरों से कॉल कर युवती से बात करने का प्रयास करता था. इसी दौरान संदीप जैन से युवती की लगातार बात होती थी. यह बात सुनील केडिया को नागवार गुजरा एवं वह बहुत नाराज था, जिससे क्षुब्ध होकर सुनील केडिया ने संदीप जैन की हत्या करने की साजिश रच डाली. अपनी साजिश में अपने साथ काम करने वाले संतोष सिंह को शामिल करते हुए उसे संदीप जैन की हत्या करने मोटी रकम देने की बात कही.

आरोपी सुनील केडिया के बोलने पर संतोष सिंह ने अमन शर्मा निवासी सुंदरगढ़ ओड़िशा को रायपुर निवासी संदीप जैन की हत्या करने कहा, जिस पर आरोपी अमन शर्मा ने घटना को अंजाम दिया था. आरोपी सुनील केडिया एवं संतोष सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही है.

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  1. सुनील कुमार केडिया पिता गिरधारी लाल केडिया उम्र 50 वर्ष साकिन नियर इनकमटैक्स ऑफिस के पास सरवाहल रोड थाना व जिला झारसुगुड़ा उडीसा।
  2. संतोष सिंह पिता स्व. केदारनाथ सिंह उम्र 42 साल निवासी सांकरा तहसील सुंदरगढ़ थाना टाउन जिला सुंदरगढ़ उडीसा।
  3. अमन शर्मा पिता गोपाल शर्मा उम्र 23 साल निवासी उज्जवलपुर तह. तागरपाली थाना लेफरीपारा जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button