रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि तस्कर गांजे को एंबुलेंस में रखकर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 360 किलो गांजा कीमत 34 लाख को जब्त किया है।
दरअसल, रायपुर पुलिस को आज (20 दिसंबर) को मुखबिर से सूचना मिली कि डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेस खडी है, जिसमें वाहन चालक मिलाकर चार व्यक्ति है। साथ ही उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा है। इस सूचना को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और अमानाका पुलिस सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही के निर्देश दिए।


