छत्तीसगढ़

Raipur News : तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, घटना स्थल पर मिला है यूनिफॉर्म और जूता

रायपुर. राजधानी में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे. इस दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए. इसमें से एक बच्चे का उम्र 8 साल और एक का उम्र 10 साल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अपना गार्ड तालाब का है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे के यूनिफॉर्म और जूता तालाब के बाहर मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई है. दोनों बच्चों के शवों को तालाब से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button