छत्तीसगढ़

रायपुर:अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, जांच के लिए विशेष टीम का गठन, रायपुर माॅब लिंचिंग में 2 युवकों की हुई थी हत्या

रायपुर। राजधानी के आरंग इलाके में शुक्रवार को मॉब लिंचिंग में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल था. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. उत्तर प्रदेश के दोनों मृतक युवकों की शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है. इस मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर के नेतृत्व में एडिशनल एसपी क्राइम संजय सिंह, एक सीएसपी, दो थाना प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी समेत 14 सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है. घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से विवेचना की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button