छत्तीसगढ़
रायपुर: रिटायर्ड IAS अधिकारी दिलीप वासनीकर बनाए गए विभागीय जांच आयुक्त, आदेश जारी

रायपुर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी दिलीप वासनीकर को विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किया गया है. इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन ने आज जारी किया. आदेश में कहा गया है कि वासनीकर की संविदा नियुक्ति की अवधि में 5 जुलाई 2024 से एक वर्ष तक की वृद्धि की गई है.

