कैलिफोर्निया के राम भक्तों ने अयोध्या के लिए दान की एंबुलेंस, चंपत राय ने कहा, देश में बढ़ रही सेवा की भावना
उत्तर प्रदेश। अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर राम भक्त कोई ना कोई उपाय लेकर के अयोध्या पहुंच रहे हैं, क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आती जा रही है और राम भक्त अलग-अलग तरीके से भगवान राम लला को कुछ न कुछ उपहार भेंट कर रहे हैं। ऐसे ही ठीक कैलिफोर्निया के भक्तों ने अयोध्या के लिए एम्बुलेंस दान दिया है। जिसे आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसके साथ ही चंपत राय ने कहा कि “संत के शिष्यों ने यहां आने वाले लोगों के लिए एम्बुलेंस और शव वाहन नगर निगम को समर्पित की है। सारे देश में सेवा की यह भावना बढ़ती रही तो यह समाज की जागरूकता का प्रतीक होगा और संसार में भारत की एक छाप छोड़ेगा।”
#WATCH उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कैलिफोर्निया के भक्तों द्वारा दान की गई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/srl610AcpS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2024


