देश

फ्लाइट में बिच्छू: मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा, मचा हड़कंप

एयर इंडिया की फ्लाइट में बिच्छू ने एक महिला यात्री को काट लिया। घटना के बाद यात्री को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अब यात्री पूरी तरह स्वस्थ है। घटना 23 अप्रैल की है।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर से एयर इंडिया AI 630 की फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मुंबई में लैंडिंग के दौरान सीट पर बैठी महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया और महिला को तत्काल डॉक्टरी चिकित्सा उपलब्ध कराकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

घटना के संबंध में अब एयर इंडिया ने इसकी जानकारी दी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा ‘हमारे अधिकारी महिला यात्री के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज होने तक यात्री को हर संभव सहायता की पेशकश की। अब वह खतरों से बाहर है। डिस्चार्ज होने तक अधिकारी साथ बने रहे। विमान की टेक्निकल टीम ने पूरी छानबीन की है।

एयर इंडिया ने कहा, “हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान का पूरा निरीक्षण किया गया। परेशानी के लिए एअर इंडिया ने खेद जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button