देश

Seema Haider Update: तबीयत ठीक होते ही Seema Haider और सचिन को ATS ने फिर उठाया, IB के साथ मिलकर दोनों से करेगी पूछताछ

Seema Haider Update. देशभर में इन दिनों पाकिस्तान महिला सीमा हैदर सुर्खियों में है. सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा की तबीयत में सुधार होते ही एटीएस ने मंगलवार को फिर से दोनों को पूछताछ के लिए उठाया है. इस मामले में अब एटीएस के साथ आईबी भी दोनों से पूछताछ करेगी. बता दें कि इससे पहले भी यूपी एटीएस ने 18 घंटे पूछताछ की थी.

सीमा हैदर और सचिन को आईबी और एटीएस फिर से पूछताछ के लिए ले गई है. इससे पहले भी सचिन और सीमा से यूपी एटीएस दो दिन तक पूछताछ कर चुकी है. इस दौरान यह भी बताया गया था कि सीमा और सचिन की जान को खतरा है जिसके बाद उन्हें एक सेफ हाऊस में शिफ्ट करने की बात भी सामने आई थी. हालांकि इन खबरों के बाद सीमा और सचिन को छोड़ दिया गया था.

बता दें कि इससे पहले हुई पूछताछ में एटीएस ने सीमा से कई सवाल पूछे थे. इनमें उसके भाई के फौज में होने की बात भी सामने आई थी. साथ ही सीमा कैसे अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सीमा पार करके भारत आई है, इससे जुड़े सवाल भी पूछे गए थे. उनकी नेपाल के काठमांडू में शादी हुई थी इस के सबूत भी एटीएस ने दोनों से मांगे थे. इस बीच सीमा के पाकिस्तानी डॉक्यूमेंट्स भी सामने आए थे, जिसमें उनकी उम्र को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button