छत्तीसगढ़

सूरजपुर BREAKING : बारातियों को लेकर आ रही बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो महिला समेत 4 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल…

सूरजपुर. सोनगरा जंगल के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई. एक्सीडेंट इतना जोरदार था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दो महिला समेत 4 की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी के अनुसार, बोलेरो शादी से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी. तभी सोनगरा जंगल के पास ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे 4 की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button