छत्तीसगढ़
सूरजपुर: नशे में पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद सो गया, सुबह हकीकत जान उड़े होश
लाछा गांव में शराब के विवाद ने बदला खौफनाक मंजर, आरोपी पति गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक भयंकर घरेलू हत्या की खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव में शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की हत्यार बना दिया। घटना के बाद आरोपी वहीं सो गया, और सुबह शराब का नशा उतरने के बाद उसने देखा कि उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी है।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, मृतिका रानिया शराब पीने की आदी थीं और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। शनिवार रात दोनों ने शराब पी और आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने पास पड़े टांगी की बेंत से पत्नी के सिर और पेट पर वार किया। हमला करने के बाद आरोपी सो गया।
पुलिस कार्रवाई
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।


