छत्तीसगढ़
सूरजपुर : नशे में रायफल लेकर स्कूल पहुंचा प्रधानपाठक, महिला प्राचार्य को धमकाया, देखें VIDEO…

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानपाठक शराब के नशे में रायफल लेकर स्कूल पहुंचा और महिला प्राचार्य को धमकाने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हाे रहा है. यह मामला प्रतापपुर ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल बरबसपुर का है.
