छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़: स्कूल में बच्चों के सामने गांजा पीने वाला शिक्षक हुआ निलंबित, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था वीडियो

मनेंद्रगढ़। स्कूल में गांजा पीने वाले शिक्षक का हमने मंगलवार को खबर प्रकाशित किया था. जिसपर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. गांजा पीने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है. यह मामला भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोलगी स्कूल का है.

बता दें कि ग्राम पंचायत जोल्ही के शासकीय प्राथमिक शाला से बच्चों के सामने शिक्षक शम्भूदयाल वर्मा का गांजा पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था. बच्चों के सामने शिक्षक के गांजा पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसपर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है शम्भूदयाल वर्मा प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ था.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button