देश

Telangana Assembly Election 2023 : साउथ सिनेमा जगत में भी दिखा मतदान का उत्साह, वोट डालने पहुंचे मेगास्टार से लेकर सुपरस्टार..देखें वीडियो

Telangana Assembly Election 2023 : तेलंगाना में आज 119 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इस बार नेशनल और स्टेट लेवल की कुल 109 पार्टियों के 2290 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज यहां के वोटर करने जा रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। राज्यभर में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

 बता दें कि राज्य में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहित 109 दलों के 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 3.17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव शुरू होने से पहले चुनावकर्मियों ने मॉक पोलिंग कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, वोटिंग शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ के बाहर मतदाता इकट्ठे होने शुरू हो गए थे।

बता दें कि छत्तीसगढ़, मिंजोरम, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पहले ही मतदान हो चुके हैं। वहीं, आज तेलंगाना में मतदान हो रहा है। इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगे। इस दिन का प्रत्याशियों समेत प्रदेश की जनता को भी बेसर्बी से है।

मतदान करने पहुंच रहे साउथ एक्टर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए साउथ अभिनेता भी पहुंच रहे हैं। इस बीच अभिनेता श्रीकांत ने जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया और कहा, “…कृपया अपना वोट अवश्य डालें।”

अभिनेता चिरंजीवी अपने परिवार के साथ के जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे।

 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव। अभिनेता जूनियर NTR और अपने परिवार के साथ जुबली हिल्स के पी. ओबुल रेड्डी पब्लिक स्कूल(मतदान केंद्र) में मतदान करने पहुंचे।

 

 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स इलाके में मतदान करने पहुंचे।

 

अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती ने रंगा रेड्डी जिले के राजेंद्रनगर निर्वाचन क्षेत्र में हैदराबाद प्रेसीडेंसी डिग्री और पीजी कॉलेज, मणिकोंडा में मतदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button