देश
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का होगा आखिरी बजट सत्र
नई दिल्ली। Today News Live Update 11 January: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र होगा। सूत्रों के अनुसार बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी, उसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।


