छत्तीसगढ़

गरियाबंद: नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, आता था मिर्गी का अटैक, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद. नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई है. मौत की वजह मिर्गी का दौरा बताया जा रहा है. हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही मौत की असल वजह की जानकारी मिलेगी.

बता दें कि देवभोग थाना क्षेत्र के खोखसरा ग्राम में नदी में डूबने से 18 साल के प्रेमउसे मिर्गी का दौरा भी पड़ता था. परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक को मिर्गी का अटैक भी आता था. नहाते वक्त भी मिर्गी आने का अनुमान लगाया जा रहा है.

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि मोटरा नदी के सामने में परिवार खेती किसानी करता था. मृतक के माता-पिता भी मानसिक रूप से कमजोर हैं. दादा की देखरेख में पोता पल बढ़ रहा था. दो दिन पहले ही इलाके में बारिश के कारण नदी में पानी आया था. हालांकि, दो फिट ही पानी था.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button