छत्तीसगढ़

रिटायर्ड पुलिस अफसर के सूने घर में बड़ी चोरी! बेटी की शादी के लिए रखे 10 लाख के गहने गायब

परिवार के बाहर जाते ही चोरों ने तोड़ा ताला, डॉग स्क्वायड-फोरेंसिक टीम जांच में जुटी, पड़ोसी और रिश्तेदार रडार पर

कोरबा।
सीएसईबी कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रिटायर्ड पुलिस अफसर के सूने घर में 10 लाख रुपये के कीमती गहनों की चोरी का मामला सामने आया। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार अपने परिवार के साथ एक मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। घर की सुरक्षा के लिए ताले की चाबी पड़ोसी और एक रिश्तेदार को सौंपकर गए थे। लेकिन जब वे शनिवार को लौटे, तो घर का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए

💍 बेटी की शादी के लिए खरीदे गए थे गहने

घर के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। बताया जा रहा है कि ये गहने बेटी की शादी के लिए खास तौर पर खरीदे गए थे।

🚨 डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, वहीं पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी गहन पूछताछ की जा रही है।

🔍 अंदरूनी जानकारी पर शक!

पुलिस को शक है कि चोरों को घर के खाली होने और चाबी से जुड़ी जानकारी पहले से थी। इसी एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button