छत्तीसगढ़

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ने लगी ‘वंदे भारत’, सवारी के लिए इस बदलाव का रखना होगा ध्यान…

बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) को बंद कर रेलवे ने तेजस ट्रेन (Tejas Train) चलाने का निर्णय लिया था. लेकिन इस फैसले को 3 दिन में बदल दिया. आज यानी 17 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू हो गया है. अब इस एक्सप्रेस ट्रेन में कोचों की संख्या को कम कर दिया गया है. अब 16 बोगियों की जगह 8 कोच के साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी.

बिलासपुर-नागपुर से सफर के लिए यात्रियों के लिए आज से फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में शुरू हो गई है. रेलवे ने वंदे भारत की जगह तेजस एक्सप्रेस 14 मई से तीन दिनों तक चलाई. लेकिन तेजस को 16 मई को ही इसे बंद कर दिया गया. 17 मई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिर से शुरू हो गई है. लेकिन वंदे भारत 16 बोगियों की जगह अब 8 कोच के साथ बिलासपुर से नागपुर के लिए चलेगी. यात्रियों की कम संख्या के चलते कम कोच वाली वन्देभारत चलाने का फैसला रेलवे ने लिया था.

बता दें कि रेलवे ने बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत को सिकन्दराबाद-तिरुपति वंदे भारत से एक्सचेंज किया था. ट्रेनों के एक्सचेंज के दौरान तेजस चलाया गया था.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button