Uncategorized

जशपुर जिले में पूर्व सांसद और राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव के गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पत्थराव किया….. पथराव में बाल-बाल बचे कार सवार। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पूर्व सांसद और राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव के गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पत्थराव किया। गनीमत रही कि, राजा रणविजय और परिजनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव अपने परिवार के साथ मंगलवार देर रात ओडीशा के राउरकेला से वापस जशपुर आ रहे थे। इस दैरान बाला छापर लकड़ी डीपो के पास कुछ लोगों ने इनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। हालांकि, हमले में राजा रणविजय और उनके परिजनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं पथराव से उनकी गाड़ी के सामने का कांच टूट गया। हमले के बाद पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में की। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button