छत्तीसगढ़

Vyapam Exams: व्यापमं परीक्षाओं के लिए 12 लाख प्रोफाइल तैयार, जून के महीने में 40 परीक्षाएं

रायपुर। Chhattisgarh News व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के जून महीने के कैलेंडर में 40 परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न विभागों के पदों के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा भी शामिल हैं। युवाओं पर आर्थिक भार न हो, इसके चलते राज्य सरकार ने व्यापमं की प्रवेश परीक्षाओं में आवेदन शुल्क समाप्त कर दिया है। हर बार आवेदन भरने में दिक्कत न हो इसलिए 12 लाख प्रोफाइल तैयार किए गए हैं। इस प्रोफाइल पर अभ्यर्थियों ने 18 लाख आवेदन भरे हैं।

व्यापमं के अधिकारियों ने बताया कि पिछली प्रवेश परीक्षाओं की तुलना में अमूमन सभी प्रवेश परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। बीएड और नर्सिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं में यह संख्या दोगुनी तक हो गई है। व्यापमं ने परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई इसके चलते भी युवाओं की संख्या बढ़ी। पहले व्यापमं की काफी परीक्षाएं केवल संभाग मुख्यालयों में होती थी, लेकिन इस बार 30 जिलों में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। इसके चलते बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन भरा और अपने जिला मुख्यालय से प्रवेश परीक्षा दिलाई।

प्रोफाइल बनाने की आसान प्रक्रिया

 

अलग-अलग तरह की प्रवेश परीक्षाओं में हर बार आवेदन में युवाओं को काफी समय खर्च करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने व्यापमं ने प्रोफाइल तैयार करने की योजना लाई। युवाओं को व्यापमं द्वारा चाहे गए डिटेल इस प्रोफाइल में भर देना है और इससे हर बार वही जानकारियां अपलोड करने की जरूरत नहीं। प्रोफाइल में किसी तरह की त्रुटि होने पर इसके सुधार के लिए भी आवेदन दिया जा सकता है। व्यापमं में भर्ती परीक्षाओं के लिए और प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल तैयार किए गए हैं और ऐसे प्रोफाइल की संख्या लगभग 12 लाख हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button