देश

‘हम आतंक के खिलाफ युद्ध में हैं’, US में बोले भारतीय राजदूत, न्यूक्लियर वॉर की आशंका पर दिया जवाब

‘हम आतंक के खिलाफ युद्ध में हैं’, US में बोले भारतीय राजदूत, न्यूक्लियर वॉर की आशंका पर दिया जवाब

प्रधानमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग जारी, रक्षामंत्री राजनाथ भी पहुंचे

भारत-पाक तनाव के बीच इंटरनेट यूजर्स दें ध्यान! आईटी मंत्रालय ने दी सलाह, जानें क्या करें, क्या न करें

भारत में 24 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, सरकार ने बढ़ा दी डेट; यहां देखें लिस्ट

 

PAK ने अपने ही लोगों की जान को बनाया ढाल, ड्रोन हमले के दौरान खोला एयरस्पेस, भारत ने दुनिया के सामने किया बेनकाब

 

मेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कहा है कि भारत आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है, और पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ‘इन घटिया, अमानवीय आतंकवादियों’ को जवाबदेह बनाया जाएगा.

उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के किसी भी हिस्से में ऐसे आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

‘भारत का जवाब सटीक और संतुलित था’

CNN को दिए इंटरव्यू में उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को ‘सबसे जघन्य आतंकी घटना’ बताया और कहा कि भारत की ओर से की गई कार्रवाई ‘सटीक, योजनाबद्ध और संतुलित प्रतिक्रिया’ थी. क्वात्रा ने कहा, ‘हम आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में हैं और हमारा पहला उद्देश्य यही है कि इन आतंकी दरिंदों को न्याय के कटघरे में लाया जाए और पीड़ितों को इंसाफ मिले.’

भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए. ये कार्रवाई 22 अप्रैल के उस हमले के जवाब में थी, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

‘आतंकवाद के साथ खड़ा है पाकिस्तान’

राजदूत क्वात्रा ने कहा कि इन आतंकियों ने लोगों को उनके धर्म के आधार पर मारा और सभी गैर-मुस्लिमों को पहचानकर बेरहमी से कत्ल किया गया. क्वात्रा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें समर्थन दे रहा है. हम हैरान नहीं होंगे अगर पाकिस्तान खुद इन हमलों में शामिल हो. उनका यह संदेश साफ है कि वे आतंकवाद के साथ खड़े हैं, न कि बाकी सभ्य दुनिया के साथ.

क्या परमाणु युद्ध तक पहुंच सकता है तनाव?

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत-पाक के बीच तनाव परमाणु युद्ध तक पहुंच सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘दुनिया को चिंता इस बात की होनी चाहिए कि पाकिस्तान आज भी आतंकवाद को समर्थन दे रहा है.’ उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह सवाल पाकिस्तान से पूछा जाना चाहिए कि क्या वो परमाणु हथियारों तक जाने की मंशा रखता है.

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

पाकिस्तान भारत पर हर तरह के हमले का प्रयास कर रहा है जिससे वह भारत को कमजोर कर रहे। वहीं, भारतीय सेना पाकिस्तान की हर कोशिश का नाकाम कर रहा है। इस बीच, आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया इस्तेमाल करने को लेकर जरूरी सूचना दी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ते तनाव के बीच पूरे भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण ‘क्या करें और क्या न करें’ की रूपरेखा तैयार करते हुए एक नई सलाह जारी की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर साझा की गई सलाह में जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार के महत्व के बारे में बात की गई है और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं से किसी भी गलत सूचना के झांसे में न आने के लिए कहा गया है।

आईटी मंत्रालय ने ट्विटर पर ‘क्या करें और क्या न करें’ की एक सूची पोस्ट की और उपयोगकर्ताओं से सतर्क और जिम्मेदार रहने के लिए कहा। ट्वीट में कहा, “”महत्वपूर्ण ऑनलाइन सुरक्षा चेतावनी हमेशा साइबर सुरक्षा सावधानियों का पालन करें। ऑनलाइन रहते हुए सतर्क रहें – जाल या गलत सूचना के झांसे में न आएं। देशभक्त बनें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।” #डिजिटलइंडिया #ऑपरेशनसिंदूर

मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा सावधानियों के रूप में ध्यान में रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु भी निर्धारित किए हैं।

मंत्रालय ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए क्या करें और क्या न करें की शर्तें तय की हैं…

क्या करें

– केवल आधिकारिक सलाह, हेल्पलाइन और सत्यापित राहत अपडेट साझा करें

– साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से तथ्य-जांच करें

– फर्जी खबर की तुरंत रिपोर्ट करें।

क्या न करें

– सेना की आवाजाही को साझा न करें

– असत्यापित सूचना को फ़ॉरवर्ड न करें

– ऐसी पोस्ट से बचें जो हिंसा या सांप्रदायिक तनाव भड़का सकती हैं।

आईटी मंत्रालय ने यह भी कहा है कि उपयोगकर्ता व्हाट्सएप (8799711259) और ईमेल (socialmedia@pib.gov.in) के जरिए किसी भी गलत सूचना की रिपोर्ट कर सकते हैं।

ओटीटी चैनलों को सरकार की सलाह

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत में संचालित ओटीटी प्लेटफार्मों, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और बिचौलियों के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है, “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, भारत में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और बिचौलियों को सलाह दी जाती है कि वे वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया सामग्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, चाहे वे सदस्यता आधारित मॉडल पर उपलब्ध हों या अन्यथा, जिनकी उत्पत्ति पाकिस्तान में हुई है।”

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशभर के 24 हवाई अड्डों को 15 मई सुबह 5:20 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। “ऑपरेशन सिंदूर” और पाकिस्तानी सेना द्वारा हमले की कोशिश के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है।

इसके बाद सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है। इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा की थी कि ये 24 हवाई अड्डे 10 मई तक नागरिक उड़ान परिचालन के लिए बंद रहेंगे।

कौन-कौन से हवाई अड्डे रहेंगे बंद?

जिन हवाई अड्डों को बंद किया गया है, उनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, कांगड़ा-गग्गल, बठिंडा, जैसलमेर, लुधियाना, जोधपुर, भुंतर, किशनगढ़, बीकानेर, हलवारा, पठानकोट, पटियाला, शिमला, जम्मू, लेह, मुंद्रा, जामनगर, हीरासा (राजकोट), पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज का नाम शामिल है।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

MEA Press Conference: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उसने गुरुवार को भारतीय सीमा के पास ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना से उसे मुंह की खानी पड़ी।

उसके इन नापाक मंसूबों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने 300 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया, लेकिन उसका हर वार नाकाम रहा। शायद इसी बौखलाहट का नतीजा रहा कि भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई के दौरान उसने अपने ही नागरिकों को ढाल बनाना शुरू कर दिया। यानी दुनिया के सामने नागरिकों की दुहाई देने वाला पाकिस्तान खुद अपने ही लोगों की जान लेने पर उतारू हो गया। पाकिस्तान का ये असली चेहरा दुनिया के सामने भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेनकाब किया।

नागरिकों को बनाया ढाल

विदेश सचिव विक्रम मिस्री और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया। उसने कराची और लाहौर के हवाई अड्डे चालू रखे। इस वजह से एयरबस-320 ने उड़ान भरी, लेकिन भारत ने हर बार संयम रखा।

दिखाया गया एयरस्पेस का स्क्रीनशॉट

पाकिस्तान की ओर से नागरिकों को ढाल बनाने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उड़ान भरने वाले इंटरनेशनल फ्लाइट्स सहित अनजान विमानों के लिए सुरक्षित नहीं है। इस दौरान एक स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया। जिसमें पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट के दौरान फ्लाइट रडार 24 का डेटा दिखाया गया। कॉन्फ्रेंस में आगे बताया गया कि हमने भारतीय पक्ष का हवाई क्षेत्र नागरिक हवाई यातायात से पूरी तरह से रहित है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने क्या कहा?

इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा- पाकिस्तान की ओर से कल रात भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां की गईं। उन्होंने भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने उसका पर्याप्त और जिम्मेदारी से जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से किए गए इन हमलों का पाकिस्तानी राज्य मशीनरी द्वारा आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन आया है। यह उनके कपट और निचले स्तर का एक और उदाहरण है।”

Related Articles

Back to top button