देश
West Bengal Bomb Blast: पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट, तीन लोगों के उड़ गए चिथड़े, कई लोगों के घायल होने की खबर
West Bengal Bomb Blast: इस वक्त की बड़ी पश्चिम बंगाल से आई है। पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट हुआ है। विस्फोट में तीन लोगों की मौत (three people died) हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना बंगाल के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले की है। बंगाल पुलिस (Bengal police) घटनास्थल पर पहुंच गई है। लोगों का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।
मिली जानाकरी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में गैरकानूनी तरीके से देसी बम बनाया जा रहा था। उसी समय बम विस्फोट हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि बिल्डिंग में दरार पड़ गई। धमाके के बाद वहां हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की बताई जा रही है।


