Winter Session of CG Assembly: अनोखे अंदाज में विधानसभा पहुंचे उप मुख्यमंत्री तो MLA जायसवाल ने टेका सदन में माथा, कुछ देर में 90 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
रायपुर: Winter session of Chhattisgarh Assembly छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरु हो रहा है। जिसके लिए सदन में नवनिर्वाचित विधायकों का आना शुरू हो गया है। इसी बीच विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन के मुख्य गेट पर माथा टेका। जिसके बाद सदन में प्रवेश किया। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर राम विचार नेताम, गोमती साय , संपत अग्रवाल ,अटल श्रीवास्तव भी सदन में पहुंच गए हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव लाल गमछा बांधकर विधानसभा पहुंचे। अब कुछ ही देरे में राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा। जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा।
आपको बता दें कि लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद राज्य विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसी के चलते पुलिस की एक अहम बैठक आयोजित की गई। पुलिस कंट्रोल रूम के डायल 112 बिल्डिंग के सभागार में आय़ोजित इस बैठक में सभी अधिकारियो को अपने अपने सेक्टर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाकर रखने कि निर्देश दिए गए। सत्र के दौरान तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और पुरी सुरक्षा में करीब 1 हजार पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेगे।

