देश

Year ender 2024: गूगल सर्च में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशभर के नेताओं को पछाड़ा, सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले बने राजनेता

टना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हैं।

दरअसल, साल 2024 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किए जाने वाले लोगों में विनेश फोगाट का नाम सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गूगल सर्च में देशभर के चर्चित राजनेताओं को पछाड़कर टॉप पर बने हुए हैं।

वहीं, तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हैं। चौथे नंबर पर हार्दिक पांड्या तो पांचवे नंबर पर पवन कल्याण हैं। टॉप टेन में पीएम मोदी को जगह नहीं मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के शुरू में ही महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए के साथ गठबंधन में आ गए थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बयान को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। वहीं पहली बार केंद्रीय मंत्री बनने वाले लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गूगल सर्च में तीसरे स्थान पर हैं और राजनेताओं में दूसरे स्थान पर हैं।

चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर और अधिक लोकप्रिय हुए। उनके फैंस एंड फॉलोअर्स की तादाद में लगातार बढ़ोतरी हुई। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं और बिहार की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ है। चिराग पासवान को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में कौन सा विभाग मिलेगा और कंगना रनौत के साथ उनके संबंधों को लेकर भी खूब सर्च किया गया।

क्रिकेट हार्दिक पांड्या चौथे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें 2024 में खूब सर्च किया गया। हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा के बीच विवाद और फिर उनके तलाक की वजह से हार्दिक पांड्या को खूब सर्च किया गया। वहीं पांचवे स्थान पर साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण रहे।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button