छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले योग गुरु स्वामी रामदेव, छत्तीसगढ़ में योग-आयुर्वेद के प्रचार के लिए सहयोग करने की कही बात…

रायपुर। स्पीकर हाउस, शंकर नगर रायपुर में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने योगऋषि स्वामी रामदेव बाबा से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने स्वामी रामदेव को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त की और योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सार्थक संवाद किया. बातचीत के दौरान दोनों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की. स्वामी रामदेव ने छत्तीसगढ़ में योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए सहयोग और समर्थन की बात कही.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button