छत्तीसगढ़

रायपुर: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव, इंडोर स्टेडियम में होगी बड़ी सभा

रायपुर : Youth Congress Demonstration : देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बढ़ चढ़कर मुद्दें उठा रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है।

सीएम हाउस का घेराव करेगी यूथ कांग्रेस

Youth Congress Demonstration : मिली जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इंडोर स्टेडियम में सभा करेंगे। इस सभा के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने निकलेंगे। मिल रही जानकारी के अनुसार, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आज सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

पुलिस ने ब्लॉक किए रास्ते

Youth Congress Demonstration : वहीं, दूसरी तरफ युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। राजधानी पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास के चारो तरफ बेरिकेटिंग कर दी है। इसके साथ ही राजधानी पुलिस ने सीएम हाउस तक पहुँचने वाले सभी रास्तों को भी ब्लॉक कर दिया है। पुलिस ने सड़कों पर टीन की चाद्दरों और बैरिकेट्स लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button