देश

बिहार के छपरा में सरयू नदी में नाव पलटने से 2 की मौत, 7 लापता

बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में बुधवार को सरयू नदी में एक नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 10 लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकल गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मटियार गांव के समीप सरयू नदी में हुई। बताया जाता है कि नाव पर सवार सभी लोग किसान हैं, जो दियारा में खेती करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मांझी पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button