छत्तीसगढ़

होली खेलकर लौटा… और फिर कमरे में लटकती मिली लाश! 24 साल के युवक की मौत से मचा हड़कंप

दिनभर परिवार के साथ खेली होली, रात होते ही उठाया खौफनाक कदम… अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

भिलाई।
दुर्ग जिले के भिलाई में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब रंग खेलकर घर लौटे एक युवक ने देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला Bhilai के Vaishali Nagar थाना क्षेत्र का है। यहां राजीव नगर निवासी 24 वर्षीय सौरभ सोनकर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि होली के दिन वह पूरे समय अपने परिवार के साथ था और सभी के साथ रंग-गुलाल भी खेला था।

परिजनों के मुताबिक, दिनभर सब कुछ सामान्य था। लेकिन रात में अचानक घर के कमरे में उसकी फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और दोस्त तुरंत सौरभ को नीचे उतारकर भिलाई के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के बाहर कुछ देर के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। बड़ी संख्या में परिजन और परिचित वहां पहुंच गए थे। शुरुआत में परिवार वाले उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बाद में शव को उसी अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button