छत्तीसगढ़

लासपुर: छत्तीसगढ़ में मुर्गे की हत्या की कोशिश: मुर्गा लेकर थाने पहुंची महिला बोली-मोर मुर्गा ल मार के खाये के तैयारी रिहिस साहब….

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां मुर्गे की हत्या की कोशिश को लेकर महिला ने थाने में पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया है कि उनका पड़ोसी उनके मुर्गे की हत्या की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल ये पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। ग्राम सील्दहा में रहने वाली जानकी बाई पति मालिक राम बिंझवार ने शिकायत में बताया कि पड़ोसी दंपति ने चोरी कर देशी मुर्गा की हत्या की कोशिश की। महिला की शिकायत के मुताबिक 26 फरवरी की शाम उनके पड़ोसी दंपति जुगल-दुर्गा ने उनके मुर्गा को मार कर ले जाने की कोशिश की। उसके द्वारा घटना को देख लिए जाने पर उसने जाकर अपने मुर्गा की जान बचाई और दोनों पति पत्नी से छुड़वा कर वापस लाए। तब देखा कि मुर्गा गंभीर रूप से चोटिल हो चुका है। महिला ने मुर्गे का विवरण भी दिया है। मुर्गे का विवरण देते हुए महिला ने बताया है कि उनका मुर्गा भूरे कलर का है और उसका वजन 2 किलोग्राम है। मुर्गा गंभीर रूप से चोटिल हो चुका है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके पड़ोसियों ने पूर्व भी कई बार उनका मुर्गा चोरी कर लिया है और आपत्ति दर्ज कराने पर पड़ोसी पति पत्नी गाली गलौज करते हुए लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही धमकी देते हुए कर कहते हैं कि हमेशा आपके मुर्गा को मारूंगा, जहां शिकायत करनी है कर लो। महिला ने मामले में एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

इस मामले में रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष को समझाइश भी दी गई है। यदि फिर कोई शिकायत आती है तो जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The Alarm 24
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button