छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार दर्दनाक हादसा: ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत, 6 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

बलौदा बाजारः छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घटना ज़िले के खर्रा थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिकअप से लौट रहे थे, जब उनका एक ट्रक से टकरा गया। सभी मृतक पिकअप में ही सवार थे। सूचना मिलने पर मौकी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।हादसा घोड़ा पुल नाम की जगह पर हुआ जहां पिकअप और ट्रक की टक्कर में छह की मौक़े पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में बीस से अधिक लोग सवार थे। दोनों वाहन गलत दिशा से आ रहे थे जिसके कारण जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में पांट महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इनके नाम धनेश्वरी, प्रभा, धनेश्वरी की मां, घनश्याम, शांति और हेमा ध्रुव बताए जा रहे हैं। तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। दो महिला और बच्चे की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button