छत्तीसगढ़

CG BREAKING: प्रदेश में बारिश का कहर, खतरे का अलर्ट, 2 दिन का अवकाश घोषित…

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: प्रदेश में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश से प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं. ऐसे में भारी बारिश के कारण गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद जिले में 2 दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है.

बता दें कि, जिले में पिछले 48 घण्टों से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था. जिसके बाद जिला प्रशासन ने कई जगह जलभराव और बारिश को देखते हुए 4 और 5 अगस्त को अवकाश घोषित किया है. जारी आदेश के अनुसार, प्रमायरी क्लास से लेकर क्लास 12वीं तक के लिए छुट्टी का आदेश जारी किया है.

कलेक्टर प्रिंयका महोबिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, जिले में अत्यधिक वर्षा जलभराव की स्थिति को देखते हुए और मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के कारण प्री प्राइमरी कक्षा से लेकर कक्षा बारहवीं तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों को 4 एवं 5 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है. वहीं स्थानीय पेंड्रारोड मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अगस्त से लेकर गुरुवार शाम 5:30 बजे तक 156.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही स्थानीय मौसम विभाग ने 5 तारीख तक येलो अलर्ट जारी किया है.

जिले में कई जगह बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन होने की खबरें भी आ रही हैं. सुबह गौरेला अमरकंटक मार्ग में केंवची और कबीर के बीच में पहाड़ भसकने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे दोपहर बाद नेशनल हाइवे विभाग के द्वारा दुरुस्त कर यातायात के लिए खोला गया. अभी भी कई जगह पहाड़ी क्षेत्रों से पेड़ों के गिरने और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं. इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते कई नदी और नाले उफान पर हैं जिन का जलस्तर काफी बढ़ चुका है.

बारिश के कारण जिले जान माल का भी नुकसान देखने को मिला है, दो मासूम बच्चों की मौत हुई है. पहली घटना में पेंड्रा के बाजार पारा में बाजार शेड का छज्जा गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हुई है, तो वहीं दूसरी घटना में पेंड्रा के ही नवागांव में एक मासूम बच्ची की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है. वहीं दूसरी तरफ मरवाही के 2 गांव में बिजली का तार टूट कर गिर जाने से करंट की चपेट में आने से 3 मवेशियों की मौत हुई है .

देखें आदेश की कॉपी-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button