छत्तीसगढ़
CG बिजली उत्पादन में छठवां स्थान : छत्तीसगढ़ की जनरेशन कंपनी ने बनाया देश में छठवां स्थान, CSPGCL के दो पॉवर प्लांट देश के टॉप 21 में
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन में छठवां स्थान प्राप्त किया है. केंद्र सरकार का उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण) नई दिल्ली ने विभिन्न प्रदेशों के 33 स्टेट सेक्टर में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को बेहतर परफार्मेंस के लिए यह रैंकिंग दी है. इसके अलावा भी छत्तीसगढ़ के दो संयंत्रों ने देशभर के 200 ताप विद्युत संयंत्रों में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन का कीर्तिमान बनाया है.



