छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने मितान योजना का लिया लाभ, पोते का कराया आधार पंजीयन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी मितान योजना की चर्चा हर ओर है. लोग इस योजना का भरपूर लाभ ले रहे हैं. इस सीएम भूपेश बघेल ने भी अपने सरकार की इस योजन का लाभ लिया. मुख्यमंत्री ने अपने पोते का मितान योजना से आधार पंजीयन कराया. इसकी जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी है.

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि आप सबकी तरह ही आज मेरे भी घर ‘मितान’ ने पहुंचकर मेरे पौत्र का आधार पंजीयन किया है. अब सिर्फ़ एक कॉल पर इतनी सुविधाएं मिलने पर सबको सुगमता हो रही है, यह देखकर संतोष है. मितान योजना का लाभ पाने के लिए 14545 पर कॉल करें.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button