देश

रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, इधर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा उनका प्यारा कुत्ता- Ratan Tata death

Ratan Tata death: टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा (Ratan Tata death) हमारे बीच नहीं रहे। देश के उद्योग जगत के सबसे नायाब ‘रतन’ यानी रतन टाटा ने उम्र से जुड़ी बीमारी के बाद बुधवार देर रात (9 अक्टूबर 2024) 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। इसे लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं रतन टाटा को भारत रत्न (Bharat Ratna) मिले, इसको लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक प्रस्ताव पास किया गया। महाराष्ट्र सरकार अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजेगी।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने इसकी मांग की थी। राहुल कनाल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा था।

महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्र ध्वज 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा।

रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा उनका प्यारा कुत्ता

रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उनका प्यारा कुत्ता भी पहुंचा। मुंबई के एनसीपीए लॉन के बाहर रतन टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

अमित शाह, CM शिंदे और नायडू ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई के NCPA ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button