देश

आसमान में भटकी फ्लाइट: Amritsar से जाना था Ahmedabad, लेकिन Pakistan में जा घुसा Indigo का Plane, जानिए फिर क्या हुआ ?

IndiGo Flight News: अमृतसर से अहमदाबाद जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को पाकिस्तान डायवर्ट किया गया. पाकिस्तान में लाहौर के पास विमान दाखिल हो गया, जिसकी वजह खराब मौसम बताया गया है.

घटना 10 जून की है, जब खराब मौसम की वजह से इंडिगो का एक विमान अस्थायी रूप से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. जानकारी के मुताबिक, इंडिगो का विमान शनिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे लाहौर के उत्तर में दाखिल हुआ और रात आठ बजकर एक मिनट पर भारत लौटा.

घटना की जानकारी देते हुए इंडिगो के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “खराब मौसम के कारण, इंडिगो की एक फ्लाइट कल (10 जून) अस्थायी रूप से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई. उड़ान अमृतसर से अहमदाबाद के लिए निर्धारित थी.

एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-645 खराब मौसम की वजह से अटारी से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र की ओर डायवर्ट की गई.

इस दौरान पाकिस्तान के साथ अमृतसर का टेलीफोन के जरिए एटीसी के जरिए अच्छा तालमेल रहा. चालक दल आर/टी पर लगातार पाकिस्तान के संपर्क में था और बाद में फ्लाइट को अहमदाबाद में सुरक्षित उतारा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button