देश

Gas Cylinder for 500 Rupees : अब झारखंड की जनता को भी मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर, बीजेपी ने कर दी घोषणा

रांची। Gas Cylinder for 500 Rupees : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल पूरी तैयारी में हैं। वहीं बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। अमित शाह ने आज बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ध्यान में रखकर 150 संकल्प जारी किया गया है। इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का ऐलान किया किया गया है। साथ ही महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 2100 रुपए देने का वादा किया गया है।

Gas Cylinder for 500 Rupees : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “झारखंड का ये चुनाव ना केवल सरकार बदलने का चुनाव है बल्कि झारखंड का चुनाव झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की महान जनता ने तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर पीएम मोदी के नेतृत्व में चलती हुई भाजपा सरकार चाहिए। घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता रोटी, बेटी, माटी तीनों को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पैर ना मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार चाहिए।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1852946522708816238?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1852946522708816238%7Ctwgr%5Ed534bc5be0b510132ea91f8a4f2cfaecdecdd729%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fcountry%2Fnow-people-of-this-state-will-also-get-gas-cylinder-for-500-rupees-bjp-has-made-the-announcement-2780941.html

अमित शाह का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हेमंत सोरेन पीएम मोदी से 1 लाख करोड़ का हिसाब मांग रहे थे। मैं हिसाब लेकर आया हूं, अगर हिम्मत है तो इसका जवाब झारखंड की जनता दीजिए। जिस कांग्रेस और लालू प्रसाद की गोदी में आप बैठे हैं उनकी UPA सरकार ने 2004 से 2014 तक झारखंड को 10 साल में 84 हजार करोड़ देने का काम किया था। पीएम मोदी ने 2014 से 2024 के बीच में 3 लाख 8 हजार करोड़ रुपया झारखंड देने का काम किया।”

झारखंड में बीजेपी की प्रमुख घोषणाएं

गोगो दीदी योजना के तहत हर महिला को हर माह की 11 तारीख को 2100 रुपए सीधे उनके अकाउंट में दिया जाएगा।
स्नातक और स्नातकोत्तर बेरोजगारों को दो साल तक प्रतिमाह 2 हजार रुपए भत्ता।
पहले साल में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति। 5 साल में 2.87 लाख पदों पर नियुक्ति करेंगे।
पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की गारंटी।
सभी परिवारों 500 रुपए में गैस सिलेंडर का वादा। त्योहार में दो बार फ्री सिलेंडर देंगे।
भाजपा 300 यूनिट बिजली फ्री देगी।
सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का वादा।
किडनी के मरीजों की फ्री डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।
सभी आदिवासी परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button