देश

दिल दहलाने वाला VIDEO: मगरमच्छ को मरा समझ खिंचा रहे थे फोटो, फिर जो हुआ उसे देख कांप उठेगा कलेजा..

Crocodile Attack Video News: मगरमच्छ इतना खतरनाक जीव है कि इसका नाम सुनते ही लोगों की धड़कनें बढ़ जाती है. कहा जाता है कि एक बार मगरमच्छ किसी को अपना शिकार बना लेता है तो फिर उसका बचना मुश्किल हो जाता है. वैसे तो किसी भी जानवर को छेड़ना नहीं चाहिए, लेकिन मगरमच्छ इतना खतरनाक है कि उसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप किसी जानवर को बेवजह तंग करते हैं तो कई बार वो भी आप पर बुरी तरह पलटवार करते हैं.

वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसमें लोगों का एक समूह बड़े ही अंदाज में मगरमच्छ के साथ फोटो खिंचवा रहा है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि किसी का भी दिल दहल जाता है.

 

इस वीडियो को देखने के बाद अगली बार अगर आप किसी जंगली जानवर के साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं तो आप उस विचार को तुरंत छोड़ देंगे. इसके बाद कुछ लोग वहां पहुंच जाते हैं और उस मगरमच्छ के साथ फोटो लेने लगते हैं.

https://www.instagram.com/reel/CrdKZQSIzpP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

मगरमच्छ का हाथ पकड़ते ही हमला

बहुत से लोग शायद सोचते हैं कि मगरमच्छ मर चुका है.

इससे वे उसकी पीठ पर हाथ फेरने लगते हैं. अचानक मगरमच्छ को न जाने क्या हो जाता है और वह बड़ी तेजी से उन लोगों पर बुरी तरह पलटवार करता है.

मगरमच्छ का हमला होते ही हड़कंप मच जाता है और कैमरा इधर-उधर हो जाता है.

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनमें से किसी एक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बनाया हो.

जंगली जानवर से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टा अकाउंट Earth.reel से शेयर किया गया है.

लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button