बिलासपुर में पत्नी ने पिता के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बचने के लिए शव को रेलवे ट्रेक पर फेंका

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के कलमीटार रेल्वे स्टेशन के पास मिले 30 वर्षीय युवक की लाश की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, 27 मई को एक युवक की लाश कमलीटार स्टेशन के पास मिली थी। पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की। शव की तलाशी लेने पर पेंट के जेब से एक होटल मालिक का नंबर मिला। पुलिस ने नंबर के आधार पर मंगला चौक स्थित होटल मालिक से संपर्क किया। इस दौरान जानकारी मिली कि मृतक शेफ का काम मांगने होटल में आया था। इसके बाद वो चला गया था। पुलिस ने आसपास के होटलों में पूछताछ की तो मंगला चौक वंदना हास्पिटल के पास स्थित एक होटल के फुटेज में मृतक दिखाई दिया। इस आधार पर पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। कर्मचारियों ने मृतक की शिनाख्त होटल में काम करने वाली महिला दुर्गा सिगरौल के पति योगेश्वर सिगरौल के रूप में की। पुलिस ने संदेह के आधार पर दुर्गा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछाताछ की। आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक पति योगेश्वर के साथ विवाद के चलते वो पिछले तीन सालों से अलग रह रही है। इसके बाद भी वो होटल में आकर उसके चरित्र पर शंका करते हुए मारपीट करता था। इस बात से वो काफी परेशान थी। महिला ने इसकी शिकायत अपने पिता रामअवतार सिंगरौल से की और रामेश्वर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी के तहत घटना वाले दिन महावीर होटल के पास बुलाए।

