छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा: मातम में बदली नए साल की खुशियां, सड़क हादसे में उपसरपंच और पटवारी पति की मौत, 4 घायल

सक्ती: Road Accident in Sakti जांजगीर चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ​अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोगों घायल हो गए हैं। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मामला सक्ती के बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नए साल की जश्न मनाकर एक परिवार लौट रहा था। कार में पटवारी और उनकी पत्नी समेत 6 लोग सवार थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सक्ती के पास पलट गई। मौके पर ही लवसरा उपसरपंच और पटवारी पति की मौत हो गई।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button