छत्तीसगढ़

Navratri 2023: केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर राजधानी रायपुर में बना दुर्गा पंडाल, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

रायपुर। Navratri 2023 देशभर में 15 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है। जो पूरे 9 दिनों तक रहेगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में तैयारियों जोरों से चल रही है। अलग अलग स्थानों में भव्या दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित बिजली आफिस के पास केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। जो अब बेहद ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देखने के लिए लोग यहां भारी मात्रा में पहुंच रहे हैं।

Navratri 2023 इस पंडाल के कांन्सेप्ट को लेकर पंडाल समिति के अध्यक्ष सुनील गायकवाद बताया कि काफी समय से ऐसा विचार आया था। कुछ अलग करें फिर समिति के लोगों ने ये निर्णय लिया कि पंडाल केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर बनाया जाए। 30 ​फीट में बने इस पंडाल में केदारनाथ की मंदिर का स्वरूप दर्शाया गया है। इस पंडाल में मां दुर्गा विराजमान होंगी। यहां भगवान शिव भी माता के साथ विराजमान होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button