छत्तीसगढ़

New Year me Ghoomne ki Jagah: छत्तीसगढ़ के इस जगह को नहीं घूमा तो क्या घूमा, नए साल में इन खूबसूरत जगहों पर घमने का बनाए प्लान, प्रकृतिक सौंदर्य को देख रह जाएंगे हैरान

रायपुर: New year par Chhattisgarh me ghoomne ki jagah भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई सारे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद है। वहीं प्राकृतिक स्थलों के लिहाज से भी भारत में बहुत ही सुंदर जगह है। जिसमें एक हिस्सा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। छत्तीसगढ़ भारत का प्रसिद्ध और समृद्ध राज्य है। छत्तीसगढ़ में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है।

नया साल 2024 का आगाज होने वाला है। ऐसे में लोग अपने परिवारों के साथ या फ्रेंड्स के साथ घूमने फिरने के लिए निकलते हैं। अगर आप भी कही घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। छत्तीसगढ़ में कई ऐसे ऐतिहासिक जगह है जहां आप जाकर नया साल मना सकते हैं। आइए बताते हैं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगह, जहां आप नए साल का जश्न मना सकते हैं।

यहां है छत्तीसगढ़ का मिनी कश्मीर

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग पूरी तरह घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां किसी तरह के उद्योग या फैक्ट्री नहीं है। यही वजह है कि यहां 12 महीना ठंड का एहसास होता है। यहां पर पेड़ों की कटाई भी नहीं होती है, इस वजह से यह अन्य क्षेत्रों के मुकाबले ठंडा रहता है।

तीरथगढ जलप्रपात

बस्तर जिले मौजूद तीरथगढ़ जलप्रपात मौजूद है। जगदलपुर से 35 किलामीटर की दूरी पर स्थित यह मनमोहक जलप्रपात पर्यटकों का मन मोह लेता है। पर्यटक इसकी मोहक छटा में इतने खो जाते हैं कि यहाँ से वापिस जाने का मन ही नहीं करता। मुनगाबहार नदी पर स्थित यह जलप्रपात चन्द्राकार रूप से बनी पहाड़ी से 300 फिट नीचे सीढ़ी नुमा प्राकृतिक संरचनाओं पर गिरता है। यहां पर पर वुड के शानदार रिजॉर्ट्स बने हुए है जो शिमला के आलीशान रिजॉर्ट्स से कम नहीं है।

कांगेर वाटरफॉल

कांगेर घाटी राष्ट्रीयउद्यान का नाम कांगेर नदी से निकला है, जो इसकी लंबाई में बहती है। कांगेर वैली नेशनल पार्क भी बहुत ही खूबसूरत जगह है। इस वाटरफॉल का पानी 12 महीने ठंडा रहता है। गल में बने रिजॉर्ट्स और ट्राइबल होम स्टे बस्तर की संस्कृति, परंपरा, वेशभूषा और ट्रेडिशनल फूड से आने वाले पर्यटकों को रूबरू करवाता है।

गंगरेल बांध धमतरी

धमतरी जिले में स्थित गंगरेल नदी है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बांध गंगेरल बांध है। इस जगह को मीनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है। यह जेट स्कीइंग, वाटर सर्फिंग, वाटर स्कीइंग, सेलिंग और काइट सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए पर्यटकों के बीच फेमस है।

अंगार मोती

धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाली माता अंगार मोती भी काफी प्रसिद्ध मंदिर है। छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों की श्रृंखला में, एक नाम गंगरेल धमतरी स्थित, मां अंगार मोती का आता है। यहां आप पिकनिक के तौर पर भी जा सकते हैं।

मैनपाट

छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट सरगुजा संभाग के अंतर्गत आता है। यहां की खूबसूरत नाजारा को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। मैनपाट का टाइगर प्वाइंट जंगल के बीच में एक गहरा झरना है। यहां काफी ऊंचाई से पानी गिरता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button