देश

Rape Case on Oye Indori: इंदौर: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोबिन अग्रवाल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, पीड़िता ने लगाया शादी का झांसा देकर आबरू लूटने का आरोप

इंदौर: Rape Case on Oye Indori इंस्टाग्राम पर अपने अंदाज से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देने वाले Oye Indori मुसीबत में हैं। मुसीबत ऐसी कि अब रातें हवालात में कटेंगी। दरअसल एक युवती ने Oye Indori रोबिन अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Rape Case on Oye Indori मिली जानकारी के अनुसार मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर रोबिन अग्रवाल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि रोबिन अग्रवाल ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया और उसके बाद हवस पूरी की। हवस पूरी होने के बाद रोबिन शादी से मुकर गया। रोबिन ने जब शादी इंकार किया तो पीड़िता ने शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

बता दें कि रोबिन अग्रवाल इंस्टाग्राम पर Oye Indori नाम का अकाउंट चलाते हैं। Oye Indori के करीब 7 मिलियन सबक्राइबर हैं। रोबिन अग्रवाल अक्सर कॉमेडी वाले वीडियो बनाते हैं और लोगों को हंसाने का काम करते हैं। लेकिन रेप का मामला दर्ज होने के बाद अब रोबिन के आंसू निकल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button