देश

Sukha Duneke: कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा दुनुके की गोली मारकर हत्या, NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल

Sukkha Dunuke Shot Dead: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच तल्खी बनी है। इस बीच कनाडा में पीनीपेग सिटी में भारत से फरार एक और गैंगस्टर की हत्या (Gangster murder in Canada) हो गई है। इसका नाम सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके (Sukhdul Singh alias Sukha Dunuke) है। यह पंजाब से फरार होकर कनाडा में बैठा था। इसका नाम भारत में A कैटेगरी के गैंगस्टर की लिस्ट में शामिल था।

इसको सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ डाला (Khalistani terrorist Arshdeep Singh) का राइट हैंड माना जाता था। इसका नाम एनआईए की मोस्ट वॉटेंड लिस्ट (NIA Most Wanted List) में शामिल था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुक्खा के पंजाब स्थित घर पर एनआईए की रेड भी पड़ी है। उधर, कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button